पिछले दिनों मुलायम कुनबे में हुए घमासान के बाद टीम अखिलेश के कई चेहरों को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है तो कई के सपा दफ्तर आने पर रोक लगा दी गई है। नेताजी का इशारा मिलने के बाद पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी को भी समाजवादी पार्टी में शामिल कर लिया गया है। पार्टी में मचा घमासान अब बहुत बढ़ गया है। मुलायम कुनबे का झगड़ा अब सड़क पर है। समाजवादी पार्टी दो खेंमों में बंटी हुई नजर आ रही है। एक के बाद एक टीम अखिलेश के कई विकेट गिरते चले गयें और अखिलेश सिर्फ देखते रह गयें।

  • अखिलेश यादव भी अब आगे बढ़ जाने के मूड में है, हाल में ही अपने घर पर उन्होंने अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई।
  • बैठक में तय हुआ कि टीम अखिलेश के लोग अब समाजवादी पार्टी के दफ्तर नहीं जाएंगे।
  • उनके लिए एक नया ठिकाना बन गया है, जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट का दफ्तर टीम अखिलेश का नया पता होगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के नए ऑफिस का उद्धाटन किया।
  • अखिलेश के भरोसेमंद अब सपा कार्यालय के बदले इसी दफ्तर से चुनावी कमान संभालेंगे।
  • पारिवारिक कलह के बीच सीएम अखिलेश पहले ही मुलायम का घर छोड़कर नए घर में आ चुके हैं।

समाजवादी पार्टी में अब नहीं बचा कोई समाजवादी, टीम अखिलेश पर बैन!

अखिलेश यादव हैं ट्रस्ट के अध्यक्षः

  • सपा दफ्तर में जाने से रोके जाने पर अखिलेश यादव ने अब अपने करीबी लोगों के लिए नया ठिकाना ढूंढ लिया है।
  • टीम अखिलेश के ये लोग अब जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट का दफ्तर से ही कामकाज संभालेंगे।
  • अखिलेश ने यूपी सरकार से 7 बंदरिया बाग़ का बंगला ट्रस्ट के नाम करवा लिया है।
  • अखिलेश यादव खुद इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष हैं।
  • जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट दफ्तर में अखिलेश यादव और मंत्री राजेन्द्र चौधरी के कमरे बनाये गये हैं।
  • इनके अलावा सपा सचिव एसआरएस यादव का भी कमरा बनाया गया है।
  • बताया जा रहा है कि इस नए दफ्तर में एक हेल्पलाइन सेंटर भी बनाया जा रहा है।
  • पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इसके जरिये सीधे अखिलेश यादव से जुड़ सकता है।

मुलायमवादी, अखिलेशवादी दौर के समाजवादी पार्टी में आया नया दौर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें