2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव में जातिगत समीकरणों को लेकर अखिलेश यादव ध्यान दे रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद जिले के संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के जिला संगठन में बदलाव कर रहे हैं।

सपा ने घोषित की कार्यकारिणी :

फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महानगर की कार्यकारिणी को घोषित कर दिया है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि महानगर कमेटी में अध्यक्ष समेत तीन उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 11 सचिव व 29 सदस्यों समेत 45 सदस्यीय बनाये गये है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर के छह प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की सूची को भी घोषित किया जिसमें महिला सभा की अध्यक्ष पूनम यादव, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मो. आसिफ चांद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश मांझी, व्यापार सभा के अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी, मजदूर सभा के अध्यक्ष जमीर सिकंदर सिद्दीकी, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम बनाये गये हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें