उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पॉवर एंजिल्स को सम्मानित करेंगे।

दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पॉवर एंजिल्स को सम्मानित करेंगे।
  • कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के नए ऑफिस लोक भवन में किया गया।
  • पॉवर एंजिल्स सम्मान समारोह दोपहर 12 से आयोजित किया जायेगा।

पॉवर एंजिल्स- 1090:

  • सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पॉवर एंजिल्स को सम्मानित करेंगे।
  • पॉवर एंजिल्स सीएम अखिलेश की वीमेन हेल्पलाइन नं. 1090 से सम्बंधित है।
  • 1090 के तहत स्कूल और कॉलेज के हर सेक्शन में दो पॉवर पॉवर एंजेल बनाये गए हैं।
  • पॉवर एंजिल के लिए कोई भी महिला रजिस्ट्रेशन करा सकती है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले in वेबसाइट पर जाए, अपना शहर चुनें।
  • इसके बाद अपने कॉलेज को सेलेक्‍ट करें।
  • अपनी पूरी डिटेल भरे, जिसमें नाम, पता, फोटो और कांटेक्‍ट नंबर,
  • इसके अलावा पेरेंट के नंबर के साथ स्‍कूल की प्रिंसिपल का नंबर भी जरूरी है।
  • साथ ही अपना एक इंमरजेंसी कांटेक्ट नंबर देना होता है।
  • इसके बाद एप्लीकेंट को एक युनिक आइडी दी जाती है।
  • उनके परिवार और कॉलेज से फोन करके उस छात्रा के बारे में जानकारी ली जाती है।
  • वेरिफिकेशन के बाद उन्हें पॉवर एंजेल का कार्ड दिया जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें