केंद्र सरकार के राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार का नजरिया बताया।

700 Mhz का स्पेक्ट्रम सबसे अच्छा:

  • केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया।
  • जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार के नजरिये को बताया।
  • राज्य मंत्री ने साक्षात्कार में कहा कि, देश में स्पेक्ट्रम की कोई कमी नहीं है।
  • वहीँ उन्होंने इस दौरान ये भी साफ़ किया कि, स्पेक्ट्रम की नीलामी में सरकार का कोई दखल नहीं है।
  • राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि, हमने ऑक्शन की कमी को दूर किया है।
  • वहीँ कॉल ड्रॉप के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, सरकार इस पर गंभीर है, कॉल ड्रॉप का मुद्दा ट्राई के द्वारा देखा जा रहा है।

आने वाले समय में 40 करोड़ स्मार्टफोन उपभोक्ता:

  • केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने साक्षात्कार में कहा कि, आने वाले समय में करीब 40 करोड़ स्मार्टफोन उपभोक्ता होंगे।
  • साक्षात्कार में उन्होंने ये भी कहा कि, 4जी से डिजिटल लिट्रेसी बढ़ेगी।

आजादी के बाद से ही भारतीय रेल में कम निवेश:

  • केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान रेल मंत्रालय की भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में माल भाड़ा 9 गुना बढ़ा है।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, आजादी के बाद भारतीय रेल में कम निवेश किया गया है।
  • इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि, पीएम रेल को सामान्य लोगों का साधन मानते हैं।
  • जिसके बाद पीएम ने रेलवे में साढ़े 8 लाख करोड़ निवेश की योजना बनायी है।

यूपी के सभी रेलखंड होंगे ब्रॉडगेज:

  • केंद्रीय मंत्री ने आगे जानकारी दी कि, हमारी सरकार में सबसे ज्यादा रेल परियोजनाएं शुरू हुईं।
  • वहीँ उन्होंने जानकारी दी कि, यूपी के सभी रेलखण्ड ब्रॉडगेज होंगे।
  • उन्होंने आगे बताया कि, पायलट बेस पर कुछ गाड़ियाँ 74 घंटे की यात्रा को 60 घंटे में पूरा कर रही हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें