उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बीते दिनों हुए एक चुनावी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस सर्वे के नतीजे आने के बाद से ही भाजपा ने चुनाव नतीजों में भी इसे बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

बूथ स्तर पर बढ़ेगी महिलाओं की भागेदारी :

  • भारतीय जनता पार्टी यूपी चुनावों के लिए महिलाओं के हाथ में बूथ की कमान सौंपने जा रही है।
  • इसके जरिये पार्टी की महिलाएं बूथ लेवेल पर होने वाले सम्‍मेलन की कमान संभालेंगी।
  • इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जिम्‍मेदारी उन्ही की होगी।
  • भाजपा परिवर्तन यात्रा की चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रभारी ओम माथुर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यह निर्णय लिया।
  • यह निर्णय महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़े : पुलिस की लापरवाही से हुई मौत, अस्पताल की जगह थाने ले गई पुलिस !

  • भाजपा की योजना के तहत पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर युवा पुरुष कार्यकर्ताओं के बराबर ही महिला कार्यकर्ताओं की संख्या करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • अध्यक्ष केशव मौर्या ने बताया कि प्रत्येक बूथ से 5 महिलाओं और 10 युवा कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • इन पर बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्‍मेदारी होगी।
  • इसके बाद दो विधानसभाओं को जोड़कर एक सम्मेलन कराया जाएगा जिसकी शुरुआत परिवर्तन यात्रा के समय होगी।
  • साथ ही प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर पिछड़ा वर्ग का एक बड़ा सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : ‘समाजवादी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए काम किया है’- सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें