2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों चुनावी रणनीति बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा वे बसपा से गठबंधन पर भी ध्यान दे रहे हैं और सीट बंटवारे पर मंथन कर रहे हैं। हालाँकि शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने से सपा की मुश्किलें जरूर बढ़ी है लेकिन फिर अखिलेश यादव संगठन को मजबूत करने पर लगे हैं। इस बीच यूपी के बाहर सपा के संगठन में अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव किया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समाजवादी पार्टी सबसे तेजी से तैयारी कर रही है। सपा ने लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

सपा संगठन में हुआ बदलाव :

झारखंड के धनबाद में सपा के प्रदेश महासचिव मुमताज अली ने अमित कुमार यादव को पार्टी का जिला अध्यक्ष और शुभम कुमार यादव को युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनित किया है। शुक्रवार को होटल बिहार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अली ने दोनों से पार्टी के सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में कुंदन कुमार यादव, प्रिंस कुमार, संदीप कुमार समेत कई अन्य उपस्थित रहे थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें