आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राजबब्बर ने बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर भाजपा सरकार पर जनकर निशाना साधा. उन्होंने इसके साथ ही सोमवार 10 सितंबर को गांधीवादी तरीके से भारत बंद का आह्वान करने की भी जानकारी दी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाये भाजपा की नीतियों पर सवाल:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि पेट्रोल के दाम 3 दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार आने के बाद से दाम लगातार बढ़े ही हैं. लेकिन अंतर समझने के लिए 3 दिन काफी हैं।

  • राज बब्बर ने कहा कि भाजपा ये साबित करने की कोशिश कर रही है कि उसे आम आदमी की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है.
  • उन्होंने ये भी बताया कि भाजपा का विरोध न केवल विपक्षी पार्टियां बल्कि खद भाजपा की सहयोगी पार्टी रही शिवसेना कर रही हैं.
  • इसके अलावा भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हुए महंगाई, राफेल घोटाले, पेट्रोलियम पदार्थों की बढती कीमत पर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाये.
  • दिल्ली में बीजेपी की कार्यकारिणी में महंगाई, तेल की कीमतों, राफेल घोटाले पर कोई चर्चा नहीं हो रही: राज बब्बर
  • दिल्ली में बीजेपी तैयारी कर रही के कैसे जनता के मुद्दों और जनता के बिना चुनाव जीता जाए: राज बब्बर

जनता करेगी भाजपा की नीतियों का विरोध:

  • हमने उम्मीद है कि जनता बाहर आकर इनका विरोध करेगी :राजबब्बर
  • सोमवार को हम भारत बंद कर रहे हैं: राजबब्बर
  • गांधीवादी तरीके से हम इसे सफल बनाने की कोशिश करेंगे : राजबब्बर
  • ये सरकार जनता के मुद्दों से हट रही, झूठ पर झूठ बोल रही है: राजबब्बर
  • तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम होने पर भी तेल की कीमतें कम नहीं होती: राजबब्बर
  • अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस के समय जहाज यहां आकर बनते, हम बने बनाए जहाज़ ला रहे हैं: राजबब्बर
  • वो झूठ था, सिर्फ एक जहाज़ बनकर आ रहा है, बाकी के 35 जहाज यहीं असेम्बल होंगे : राजबब्बर

राफेल पर भाजपा को घेरा:

  • रक्षा मंत्री ने राफेल के मामले से ही कन्नी काट ली. : राजबब्बर
  • अरुण जेटली ने कांग्रेस के समय लिए जहाज़ को बेसिक बताया था, कह रहे हैं कि अब लड़ाकू जहाज़ है :राजबब्बर
  • वकील हैं मंत्री जी पेशे से, अपराधी का केस लेंगे तो भी बचाने की कोशिश करेंगे :राजबब्बर

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तर प्रदेश की खबरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”date”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें