आगामी लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के जनता के बीच साइकिल यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों को पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव खुद भी जनता के बीच जाकर उनके साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को बच्चों संग राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे जहाँ उन्होंने साईकिल चलाने के साथ ही फुटबॉल खेलकर जमकर पसीना बहाया।

जनेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव :

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बच्चों के लिए समय निकाला। वे राजधानी लखनऊ में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे जहाँ पर उन्होंने बच्चों और कई अन्य लोगों के साथ साईकिल चलाई। इसके अलावा पार्क में अखिलेश यादव ने युवाओं के साथ फुटबॉल सहित कई खेलों का आनंद लिया। लंबे समय बाद अखिलेश यादव इस तरह जनता के बीच दिखाई दिए हैं। अखिलेश यादव के साथ उनके बच्चे भी इस दौरान मौजूद रहे थे।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]चुनावों की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव ने रविवार को बच्चों के लिए समय निकाला[/penci_blockquote]

चुनावी तैयारियों में चल रहे व्यस्त :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों आगामी लोकसभा चुनावों के तैयारियों में व्यस्त हैं। वे पार्टी नेताओं संग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाते हैं। इसके अलावा वे बसपा से गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन कर रहे हैं। साथ ही शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद अखिलेश यादव की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई दिखाई दे रही हैं। शिवपाल के इस तरह सपा से अलग होने से पार्टी को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें