2019 के लोकसभा चुनावो के पहले समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध एक बार फिर से उठता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनावों में सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का भी ऐलान किया है। हालाँकि चर्चाएँ थी कि सपा में उनकी वापसी की कोशिशें चल रही हैं लेकिन इन खबरों को धता बताते हुए शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा ने अपने प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है।

जारी की गयी प्रवक्ताओं की सूची :

शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा ने अपने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शिवपाल यादव द्वारा मीडिया में सेक्युलर मोर्चे का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं और मीडिया पैनेलिस्ट के सूची जारी की है। इस सूची में सपा सरकार के पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, शादाब फातिमा को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, दिलीप यादव, अभिषेक सिंह ‘आशू’, मुहम्मद फरहत खान और अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया गया है।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा ने अपने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है[/penci_blockquote]

samajwadi secular morcha

सपा में शुरू हुआ गृहयुद्ध :

समाजवादी पार्टी से पूरी तरह दूरी बना चुके पूर्व मंत्री और सेक्युलर मोर्चा नेता शिवपाल सिंह यादव ने साफ कर दिया है कि वे अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी में अपने विरोधियों पर तीर छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह अब ‘रावण’, ‘कंस’ व ‘दुर्योधन’ जैसे लोगों से धर्मयुद्ध के लिए तैयार हैं। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शिवपाल ने कहा कि इस युग में भी कुछ लोगों को सत्ता का मद है। महाभारत की तरह अब एक बार फिर धर्मयुद्ध होगा और ऐसे लोगों का अहंकार खत्म किया जाएगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें