उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को सिद्धार्थनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने करीब 368 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

भाजपा पर हमला:

  • सीएम अखिलेश यादव ने बिजली की समस्या पर कहा कि, सरकार ने इसके लिए कारखाने लगाये हैं।
  • वहीँ भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा ने यूपी में बिजली के कितने कारखाने लगवाए हैं?

आगरा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों ने मदद की:

  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने अपनी महत्वपूर्ण योजना आगरा एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने इसके लिए किसानों का आभार व्यक्त किया।
  • सीएम ने कहा कि, आगरा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों ने मदद की।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, ब्रांचे नहीं होती तो खाते कैसे खोले जाते?

गरीबों को लोहिया आवास दे रहे हैं:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार गरीब लोगों को लोहिया आवास दे रही है।
  • वहीँ भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि, भाजपा ने किसे आवास दिया है?
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, लोहिया आवास में पंखा और एलईडी बल्ब भी दे रहे हैं।

पुलिस भर्ती को किया आसान:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में पुलिस भर्ती का भी जिक्र किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार ने पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को आसान किया।
  • जिसके तहत सीधे भागो और सीधी भर्ती पुलिस में पाओ।

यह भी पढ़ें: सीएम अखिलेश यादव ने दिया राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें