समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा वे संगठन को मजबूत करने के लिए भी नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव कर रहे हैं। अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव में कन्नौज से ताल ठोंकते हुए नजर आएंगे। वे पहले भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। यही कारण है कि कन्नौज में अखिलेश के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सपा परिवार के एक बड़े सदस्य को दी गयी है।

सपा परिवार के कई सदस्य लड़ेंगे चुनाव :

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कई सदस्य चुनाव लड़ेंगे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस बार आजमगढ़ की जगह मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से और रामगोपाल यादव संभल से चुनाव लड़ सकते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे समय बाद कन्नौज से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वर्तमान में यहाँ से उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सपा लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है[/penci_blockquote]

डिंपल संभालेंगी चुनाव प्रचार :

उत्तर प्रदेश के कानपुर-बुंदेलखंड की कन्नौज लोकसभा सीट पर कई दशक से समाजवादियो का कब्ज़ा रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस सीट को हासिल कर सपा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है। कन्नौज लोकसभा सीट से 2019 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। अब खबर है कि कन्नौज में अखिलेश के चुनाव का प्रचार प्रसार का काम डिंपल यादव देखेंगी। अखिलेश पहले ही उनके चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें