आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों के छोटे चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई है जिसमें छात्र संघ चुनाव ख़ास तौर पर शामिल हैं। यूपी के इलाहाबाद जिले में स्थित विश्वविद्यालय में जल्द ही छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें सपा की छात्र इकाई ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

सपा ने घोषित किये प्रत्याशी :

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए समाजवादी छात्र सभा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी छात्र सभा ने अपने तेज तर्रार छात्र नेता उदय प्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीँ उपाध्यक्ष पद पर मुनेश कुमार सरोज, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंत्री पद के लिए शकील अहमद और उपमंत्री पद के लिए सत्यम सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। 26 सिंतंबर से इविवि में चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने जा रहा है। वहीँ 05 अक्टूबर को मतदान और इसके बाद मतों की गणना की जायेगी।

नेहा यादव को लगा झटका :

सपा की सूची जारी होने के बाद सभी को झटका तब लगा जब इसमें नेहा यादव का नाम नहीं था जिनके नाम की चर्चा टिकट पाने वालों में सबसे ज्यादा थी। ये वही छात्र नेहा यादव है जिसने भाजपा के राष्ट्रीय अधय्क्ष अमित शाह के दौरे पर उन्हे काले झंडे दिखाकर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि इविवि के चुनाव में पार्टी का छात्र पैनल नेहा का अध्य़क्ष पद के लिए उतारेगा। नेहा से खुद अखिलेश यादव ने भी मुलाकात की थी। इसके बाद भी उदय प्रकाश यादव को मैदान में उतारे जाने से सभी लोग हैरान हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें