उत्तर प्रदेश के आगामी लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी तेजी से तैयारी कर रही है। इसके साथ ही साल के आखिर में देश के 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी सपा की नजर है जिसमे सबसे ख़ास मध्य प्रदेश है। इस राज्य में झांसी से सटे कुछ क्षेत्र में सपा का अच्छा प्रभाव माना जाता है। राज्य में बसपा ने पहले ही कांग्रेस की जगह सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश में सपा ने भी एक क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन किया है।

गोंगपा से सपा ने किया गठबंधन :

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने साथ में लड़ने का फैसला किया है जिसका आधिकारिक ऐलान 29 सितंबर को हो सकता हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम शहडोल में इसकी घोषणा कर सकते हैं। दोनों ही बड़े नेता चुनावी बिगुल शहडोल से बजाने वाले हैं।

समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 सितंबर को शहडोल में रहेंगे और उनके साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम भी उपस्थित रहेंगे। इसी दौरान दोनों के बीच सीटों को लेकर घोषणा भी हो सकती है।

29 सितम्बर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन :

छत्तीसगढ़ में जहाँ बसपा ने कांग्रेस को झटका दिया तो वही अब मध्य प्रदेश में भी सपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए क्षेत्रीय दल से इस्तीफ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी व गोडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य प्रदेश में एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही दल 29 सितंबर को शहडोल में एक बड़ी जन सभा आयोजित करने जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावनायें है। वहीँ पार्टी नेताओं ने बताया कि दोनों दलों के बीच अभी सीटों को लेकर फैसला नहीं हुआ हैलेकिन गठबंधन तय है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें