आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने चुनावों को देखते हुए जातिगत समीकरणों के अनुसार पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में एक बदलाव करके सभी को हैरान कर दिया है।

सपा संगठन में हुआ बदलाव :

मेरठ जिले में नगर पंचायत हर्रा में समाजवादी पार्टी को मजबूती देते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष का मनोनयन किया है। नगर अध्यक्ष को जल्द अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने हर्रा निवासी मौलाना शाबिर को नगर अध्यक्ष हर्रा मनोनीत किया। इस दौरान उनके मनोनयन से जहां कस्बे में पार्टी को मजबूती मिली है वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। नगर अध्यक्ष बनने पर मौलाना शाबिर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसी के तहत वे लगातार संगठन में बदलाव कर रहे हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें