विवादित बयानों से चर्चाओं में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के खतौली विधायक विक्रम सैनी ने महा गठबंधन को ‘ठग बंधन’ बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चरित्र पर विवादित टिप्पणी की है. 

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान:

  • उन्होंने कहा कि वो संसद में बोलता है मैं पप्पू हूं और आंख मारता है, उसे तो आंख मारने का ही पता है.
  • आंख मारकर कैसे शासन चलाएगा.
  • पब्लिक में आंख मारकर वोट नही मिलते.
  • हाथ जोड़कर वोट मिलते हैं।
  • जनता आंख मारने वाले को बर्दाश्त नहीं करती.
  • राहुल गांधी की शादी के सवाल पर तंज कसते हुए विधायक जी ने कहा कि पता नही उसमें क्या कमी है वो उसका निजी मामला है लेकिन वो लड़कियों के हाथ बहुत पकड़ता है.
  • मैने व्हाट्सएप पर देखा एक आदिवासी लड़की का हाथ पकड़ लिया.
  • ऐसी हरकत तो करता रहता है, क्योंकि शादी नही हुई.
  • बच्चा हैं, पप्पू हैं, नादान हैं.
  • भले ही 50 साल की उम्र हो गई हो,
  • जब तक ये रहेगा तो हमारी सरकार बनती रहेगी और राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं रहा तो हमारी सरकार बननी मुश्किल हो जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें