राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि वह कई बार अपने ससुर और जेठ की पुलिस से शिकायत करने गई, लेकिन पुलिस ने अभद्रता करते हुए उसे दुत्कार कर थाने से भगा दिया। इतना ही नहीं महिला ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रभाषा करने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि थाना स्तर पर कोई कार्रवाई ना होने पर वह एसएसपी कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाएगी। हालांकि ये पूरा मामला क्या है ये पुलिस की जाँच का विषय है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, मामला अलीगंज के त्रिवेणी नगर तृतीय का है। यहां की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके ससुर अशोक कुमार शुक्ला और जेठ सुमित शुक्ला उसके सामने गलत इशारे करते हैं। महिला का आरोप है कि दोनों उसके साथ अवैध संबंध बनान चाहते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी वर्ष 2013 में शादी हुई थी। पीड़ित महिला का पति टीवी का मरीज है। पीड़िता का कहना है कि पति के बीमार होने के बाद दोनों मुझसे बोलते थे मेरे साथ रहो मैं तुझे पैसा भी दूंगा। आरोप है कि दोनों उसे गंदी गंदी मोबाइल में पिक्चरें दिखाते थे और गंदे इशारे करते थे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पुलिस बोली बलात्कार हो तब आना[/penci_blockquote]
पीड़ित महिला का कहना है उसने जब इसका पिछले दिनों विरोध किया तो ससुर और जेठ ने सास सीमा शुक्ला और जेठानी कामना शुक्ला के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की तो पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसे चलता कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर और जेठ उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते हैं। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय पुलिस ने कहा कि ‘जब बलात्कार होगा तब आइयेगा।’ पीड़िता का कहना है कि क्या अब मैं बलात्कार का इंतजार करूँ। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें