समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने से सपा को काफी नुकसान हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए अब तक कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम चुके हैं। लोक सभा चुनावों के पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी चिंतित हैं और उन्होंने सपा में मची इस भगदड़ को रोकने की एक ख़ास रणनीति बनाई है।

नेताओं का होगा सम्मान :

समाजवादी पार्टी में मची भगदड़ को रोकने की शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के आगरा जिले से की है। यहाँ पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा में मची भगदड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अखिलेश यादव द्वारा अब बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी। साथ ही उनका सम्मान किया जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद से अखिलेश यादव को भरोसा है कि कोई भी नेता पार्टी छोड़कर नहीं जाना चाहेगा।

क्या है पत्र में ख़ास :

अखिलेश यादव का ये पत्र सपा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष को जारी किया गया है। इस पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिन बूथों पर बूथ प्रभारियों द्वारा सबसे अधिक मतदाताओं के नाम शामिल कराने, मृतक अथवा गलत दर्ज नामों को सूची से कटवाने का कार्य किया है, ऐसे बूथ प्रभारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय पर सम्मानित करेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें