समाजवादी पार्टी में इन दिनो गृहयुद्ध अपने चरम पर देखने को मिल रहा है। इसके बाद भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगामी लोक सभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए लग गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने बड़े बेटे अखिलेश यादव के साथ मिल कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने और सपा को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान मुलायम और अखिलेश एक साथ मंच पर मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ता भी उन्हें देखकर काफी प्रफुल्लित दिखाई दिए।

भाजपा पर मुलायम ने बोला हमला :

सपा कार्यालय पर बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है। समाजवादी पार्टी हमेशा अपने किये वादे निभाती आयी है। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी, किसानों को सुविधाएं थी। नौजवानों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है।

mulayam akhilesh

हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया पर एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता 5-5 लाख या 3-3 लाख की किश्तों में ही अदा कर देते। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जाने पर जीत अवश्य मिलेगी।

फैसले के समय उलझ जाती है जनता :

मंच से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जान गया है कि भाजपा ने लोगों को ठगा है। हमारा जिनसे मुकाबला है, उनमें असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की ताकत है। भाजपाई जो मुद्दा चाहते है, उसे ही सोशल मीडिया, टीवी और समाचार पत्रों में प्रचारित कर देते हैं।

mulayam akhilesh

इससे सच झूठ का पता आसानी से नहीं मिल पाता इसलिए हमें सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि फैसले की घड़ी में जनता दूसरी बातों में भी फंस जाती है। हम सभी को उससे सचेत रखना है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें