केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा आज देवरिया के पथरदेवा में आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रवीन्द्र किशोर शाही की 34वीं पुण्यतिथि के मौक पर किसान एवं युवा सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद ओम माथुर और स्वामी प्रसाद मौर्य भी उनके साथ मौजूद रहें।

  • रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि डिजिटल इंडिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलेगी।
  • 31 मार्च तक देवरिया -गोरखपुर के गांव ब्राडबैंड से जुड़ने लगेंगे।
  • उन्होंने कहा कि गरीबी पर विजय तभी मिलेगी जब विकास दर 10 का आंकड़ा छू ले।
  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने यूरिया की किल्लत को खत्म कर दिया है।
  • अब किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें आसानी से खाद मिल सकेगी।

सपा डूबता जहाजः

  • केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 2017 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी।
  • इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने समाजवादी पार्टी को डूबता जहाज करार दिया।
  • मनोज सिन्हा ने कहा कि जैसी भगदड़ बसपा में मची है बसपा में अंतिम समय तक सिर्फ 3 लोग ही बचेंगे।

‘उत्तर प्रदेश के सभी रेलखण्ड होंगे ब्रॉडगेज’- राज्य मंत्री मनोज सिन्हा

भाजपा में हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्रीः

  • एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता पार्टी का मुख्यमंत्री होता है।
  • माथुर ने भी केशव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव में उतरेगी।
  • वहीं कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर माथुर ने कहा कि उचित समय का इंतजार करिए सब पता चल जाएगा।

कांग्रेस की राह पर भाजपा, किसान यात्रा की तर्ज पर ‘किसान रैलियां’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें