उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। पहले चरण में लखनऊ के 100 पात्र परिवारों को सीएम ने राशन कार्ड वितरित किया।

  • राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में सपा नेता राजेंद्र चौधरी, खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर, सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • इस महत्वाकांक्षी योजना से उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ से ज्यादा परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में दिया जवाब :

  • एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री से एक सवाल पूछा कि आप रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे कि नहीं।
  • इसका जबाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा।
  • आप लोग सब जानते हैं, कि कौन शामिल होगा कौन नहीं। 

भ्रष्टाचार ख़त्म करेगी अखिलेश की  ‘e-pos’ मशीन :

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि ये नए राशन कार्ड विशेष तरह से बनाये गए हैं।
  • वह राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ‘e-pos’ मशीन ला रहे हैं।
  • यह मशीन आगामी 3 नवंबर को मुख्यमंत्री लांच करेंगे।

‘e-pos’ मशीन कैसे करेगी काम :

  • यह मशीन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस है।
  • ‘e-pos’ मशीन में आधार कार्ड इंटरलिंक है।
  • ‘e-pos’  मशीन में अगूंठे का निशान स्कैन होते ही राशनकार्ड धारक का पूरा ब्योरा आ जायेगा।
  • इस मशीन के माध्यम से लाभार्थी को स्मार्ट राशन कार्ड प्रिंट करके दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।
  • आगे सरकार बनने पर और आगे और पारदर्शिता से काम होगा।
  • इस मशीन के जरिये रिश्वतखोर अधिकारी भी राशन की बंदरबांट नहीं कर पाएंगे।

इन लोगों से की गयी राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम की शुरुआत:

  • इस दौरान शन्नो। 
  • अनीस फातिमा। 
  • रेहाना बानो। 
  • गुलाबा। 
  • माधुरी। 
  • शायरा बानो। 
  • ज्ञानवती यादव। 
  • ऊर्मिला। 
  • गंगा देवी। 
  • शकीला। 
  • शिवराजा। 
  • राजकुमारी। 
  • उमा देवी और खलीकुलनिशा, को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योजना के तहत कार्ड एवं राशन देकर ‘राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम’ की शुरुआत की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें