मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक के साथ अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का राजतिलक किया और दीपोत्सव-2018 में रामनगरी को बड़ी सौगातें दीं। रानी हो स्मारक शिलापट का अनावरण से लेकर रामकथा पार्क में फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या करने की घोषणा तक विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मन मोहती रहीं। इस मौके पर योगी ने अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की घोषणा की। इसके अलावा मेडिकल कालेज को राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट को भगवान राम का नाम देने की भी एलान कर दिया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]रामनगरी को भगवान राम, राजर्षि दशरथ और अयोध्या नाम की सौगातें[/penci_blockquote]

मुख्यमंत्री की घोषाणाएं

  • फैजाबाद जिला का नाम अब अयोध्या होगा।
  • मेडिकल कॉलेज राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज
  • प्रस्तावित एअरपोर्ट भगवान राम एअरपोर्ट होगा

मुख्यमंत्री के शिलान्यास

  • क्वीन हो का स्मारक विस्तारीकरण- प्रस्तावित लागत 24.66 करोड़।
  • रामकथापार्क का सुंदरीकरण – प्रस्तावित लागत 7.59 करोड़।
  • राम की पैड़ी का सुंदरीकरण – प्रस्तावित लागत 12.64 करोड़।
  • राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह सुनिश्चित करने की परियोजना- प्रस्तावित लागत 41 करोड़।
  • पावर कारपोरेशन-इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम(आइपीडीएस) तहत 51 करोड़ से प्रस्तावित कार्य।
  • नमामि गंगे परियोजना के तहत सरयू से जुड़ते नालों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोडऩे का कार्य
  • 15 पशुशालाओं एवं चारागाहों का निर्माण एवं विकास- प्रस्तावित लागत 3.69 करोड़।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें