भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने यहां देवरिया के लार कस्बे में पुलिस प्रशासन पर हिंदुओं के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं। योगी आदित्य नाथ यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद कुशीनगर के ग्राम पतरौली में भी उन्होंने प्रशासन द्वारा हिन्दुओं के उत्पीड़न की बात दोहरायी।

  • इस दौरान योगी ने हिन्दुओं के उत्पीड़न पर अपनी चिंता जताई।
  • आदित्यनाथ ने राज्य के पुलिस प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्ता के दबाव में आकर प्रदेश की पुलिस हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है।
  • इसके साथ ही योगी ने चेतावनी भी दी अगर प्रशासन ने हिंदुओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो उसेक खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुका पाकिस्तान, उल्टी गिनती शुरू- योगी

प्रशासन कर रहा उत्पीड़नः

  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन ने हिन्दुओं के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया।
  • मुहर्रम के नाम पर कई जगहों पर दुर्गा जी की मूर्तियों पर हमले किये गये।
  • इस दौरान हिन्दुओं के शांतिपूर्ण जुलूसों को बाधित किया गया।
  • वहीं प्रशासन हिन्दुओं को सुरक्षा प्रदान करने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है।
  • कई स्थानों पर मुहर्रम जुलूस में दुश्मन देश के सम्मान में नारे लगाये गये।
  • योगी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द ही निर्दोष हिंदूओं को रिहा नहीं किया गया।
  • तो हम सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

जल्द ही भारत का हिस्सा बन जाएगा पाक अधिकृत कश्मीर (POK)- योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें