पांच राज्यो के चुनाव में भाजपा की हार होने से 2019 लोकसभा चुनाव में बाजी मारने को कसी कमर

  • पांच राज्यो के चुनाव में भाजपा की हार होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए कमर कस लिया है।
  • आज सूबे की कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज स्थानीय डाक बंगले पर पार्टी के पदाधिकारियों और विधायको के साथ बैठक करके सरकार की योजनाओ और पार्टी की नितियों की जमीनी हकीकत जानी।
  • जिले से लेकर बुथ लेवल तक के कार्यकार्ताओ को पार्टी हाई कमान का संदेश देते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओ को जन जन को बताने के साथ उसका लाभ भी दिलाने का काम करे।
  • इस दरम्यान कई कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्या भी बतायी।
  • बैठक के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए रीता बहुगुणा ने कहा कि तीन राज्यो से भाजपा सरकार चले जाने के बाद अब पार्टी हाई कमान चिंतन कर रही है।
  • कहा चुक हुई है उस पर भी मंथन चल रहा है।
  • हलांकि चार लाख से अधिक नोटा के पक्ष पड़े वोट पर उन्हे कोई चिंता की बात नजर नही आयी।
  • रीता बहुगुणा ने बताया कि सरकार की योजनाओ के क्रियावन्यन और पार्टी के नितियों की समीक्षा के लिए जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के अगुवाई समन्यक समिति का गठन किया गया है।
  • इसमें जिले के सांसद विधायक और पार्टी के पदाधिकारी है।
  • यह समिति समय समय पर समीक्षा करती रहेगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें