आगामी लोक सभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बरेली जिला और महानगर अध्यक्ष के बिना चल रही समाजवादी पार्टी में इसी हफ्ते नए जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इस संबंध में मंत्रणा के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री को अचानक लखनऊ बुलाया है जिसके बाद उन्हें पार्टी की जिले में कमान मिल सकती है।

पूर्व मंत्री बना सकते हैं जिलाध्यक्ष :

सपा सरकार के पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार को अखिलेश यादव द्वारा अचानक लखनऊ बुलाया गया है। इसके बाद से जिलाध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी की अटकलें तेज हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष पद की रेस में दो से तीन अन्य दावेदार भी पद हथियाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं।

इसके अलावा महानगर अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों जफर बेग, कदीर अहमद और शमीम खां सुल्तानी के बीच घमासान है। वहीं पूर्व विधायक अताउर की पसंद पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद हैं। इनके लिए दो पूर्व विधायक पिछली कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी को महानगर अध्यक्ष बनाने की पैरवी कर रहे हैं।

23 अक्टूबर को कार्यकारिणी की थी भंग :

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 23 अक्टूबर को तत्कालीन जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद को हटाकर दोनों कार्यकारिणी भंग कर दी थी। बड़े नेताओं में गुटबाजी के चलते सपा हाईकमान नई कार्यकारिणी बनाने से पहले काफी मंथन कर रही है। सपा में यादव जिलाध्यक्ष और मुस्लिम समुदाय से महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की काफी पुरानी की परंपरा है। माना जा रहा है कि गैर यादव जिलाध्यक्ष बनने की स्थिति में पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार का दावा सबसे मजबूत है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें