उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और मुलायम सिंह यादव समेत शिवपाल सिंह यादव के करीबी गायत्री प्रजापति पर खनन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एक महिला से रेप करने का आरोप लगा है।

महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाया आरोप:

  • यूपी सरकार के विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने रेप करने का आरोप लगाया है।
  • महिला के अनुसार, गायत्री के ख़ास मंत्री अशोक तिवारी ने उसकी मुलाकात गायत्री से करायी थी।
  • जिसके बाद चाय में उसे नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ यौन संबंध बनाये गए।
  • इसके अतिरिक्त महिला का आरोप है कि, उसकी इस दौरान अश्लील तस्वीरें भी खींची गयी थी।
  • महिला ने आगे कहा है कि, गायत्री प्रजापति ने इसके बाद कई दिनों तक ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया।

17 साल की बेटी से छेड़छाड़:

  • पीड़ित महिला ने आगे जानकारी दी कि, मंत्री गायत्री प्रजापति ने उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की।
  • वहीँ विरोध करने पर मंत्री ने महिला की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
  • महिला मूलरूप से चित्रकूट की रहने वाली हैं और सभासद रह चुकी हैं साथ ही वो सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

डीजीपी कार्यालय में भी मंत्री के डर के चलते सुनवाई नहीं:

  • महिला के अनुसार गायत्री प्रजापति द्वारा पिछले तीन सालों से तस्वीरों को वायरल करने का डर दिखाकर उसका बलात्कार किया जा रहा है।
  • महिला ने इसकी शिकायत डीजीपी कार्यालय में भी की थी।
  • पीड़िता ने आगे कहा कि, गायत्री प्रजापति के मंत्री होने के डर के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें