मायावती पदाधिकारियों के साथ करेंगी संगठन विस्तार की समीक्षा, दे सकती है बड़ा बयान

बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) जल्द ही लखनऊ आने वाली हैं। जिसके चलते उनके आने से पूर्व ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के खिलाफ होने वाले गठबंधन पर सभी की नजरें लगी हैं। बिहार में गठबंधन की स्थिति साफ होने के बाद अब यूपी की बारी है। गठबंधन में बसपा या कहें तो मायावती का अहम रोल होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव भले ही गठबंधन को लेकर खुलकर बोल रहे हैं, लेकिन मायावती की तरफ से इस पर साफ-साफ कुछ भी नहीं कहा गया है।

  • इसलिए मायावती का इस बार लखनऊ आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • वह जल्द ही लखनऊ आने वाली हैं।
  • वह गठबंधन पर कितना स्थिति साफ करती हैं ये तो समय बताएगा।
  • लेकिन मायावती पर लगी हुई हैं सभी दलों की निगाहें।
  • वही मायावती का  इस बार लखनऊ आना माना जा रहा है काफी अहम ।
  • वह पदाधिकारियों के साथ जहां संगठन विस्तार की  करेंगी समीक्षा।
  • वहीं लोकसभा चुनाव (Loksabha elections 2019) के लिए होने वाले गठबंधन पर भी  कर सकती हैं विचार-विमर्श।
  • इतना ही नहीं गठबंधन को लेकर उनके द्वारा कोई बड़ा बयान देने की  जताई जा रही है संभावना।
  • लोकसभा चुनाव को लेकर  शुरू हो गई हैं सरगर्मियां।
Mayawati new bangla
Mayawati new bangla

आकर्षित ढंग से सजाया जा रहा है मायावती बंगला नौ माल एवेन्यू

मायावती के आने से पहले उनका बंगला नौ माल एवेन्यू को सजाया संवारा जा रहा है। काफी संख्या में मजदूरों को लगाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। मायावती का जन्मदिन भी इसी माह 15 तारीख को है। जन्मदिन के मौके पर अमूमन मायावती लखनऊ ही रहती हैं। पार्टी स्तर पर उनके जन्मदिन की तैयारियां भी की जा रही हैं। देखना होगा कि मायावती इस बार जन्मदिन के मौके पर संगठन के लोगों को क्या संदेश देती हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ होने वाले गठबंधन में कौन-कौन साझीदार होगा? यह अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं है।

  • लोकसभा उप चुनाव में गोरखपुर व कैराना सीट जितने वाली निषाद पार्टी और रालोद की स्थिति गठबंधन में क्या बनती है?
  • गठबंधन में कांग्रेस को लेकर भी तस्वीर साफ होनी बाकी है।
  • यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
  • बयानबाजी के आधार पर देखा जाए तो सिर्फ बसपा-सपा गठबंधन के बड़े साझीदार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें