रायबरेली से सोनिया गांधी नहीं प्रियंका होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार!

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। इस सीट से अभी सोनिया गांधी सांसद हैं। सोनिया गांधी के लगातार खराब स्वास्थ्य और प्रियंका की क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली सीट पर इस बार वो उम्मीदवार हो सकती हैं।

  • इसको लेकर आधिकारिक तौर पर भले कांग्रेस ने कोई ऐलान ना किया है।
  • लेकिन रायबरेली में प्रियंका के आने की चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच है।
Inplace of Sonia Priyanka will be from RaeBareli Congress candidate 2
Inplace of Sonia Priyanka will be from RaeBareli Congress candidate 2
रायबरेली में प्रियंका ले रही फैसले

प्रियंका गांधा के रायबरेली में बीते कुछ समय से सक्रिय हैं। इसको लेकर कांग्रेस स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी कर रही है। इस लोकसभा क्षेत्र में पार्टी से जुड़े फैसले भी प्रियंका ही ले रही हैं। क्षेत्र में प्रियंका की मंजूरी के बाद ही संगठन में पद दिए जा रहे हैं। वहीं प्रियंका क्षेत्र में कांग्रेस के पुराने और गांधी परिवार भरोसेमंद लोगों से लगातार मिल भी रही हैं।

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राजनीति से दूर दिख रहीं बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय हैं।
  • इसे लोकसभा चुनाव में उनके उतरने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं से संपर्क

रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि केएल शर्माऔर दूसरे स्थानीय नेता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन के पदाधिकरी साफ-साफ किसी का नाम ना लेकर यहां से गांधी परिवार के ही किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

  • प्रियंका की सक्रियता हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुनने के दौरान भी रही थी।
  • प्रियंका ने अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई बैठकें की थीं।
सोनिया गांधी लगातार बीमार चल रहीं

2014 के चुनाव के बाद से ही सोनिया गांधी की तबीयत बहुत अच्छी नही रही है। उन्हें कई बार इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ा है। 2014 के बाद उत्तर प्रदेश और दूसरे सूबों में हुए चुनावों में उनकी सक्रियता ना के बराबर ही रही है। इस सबसे प्रियंका के चुनाव मैदान में आने की बात को ताकत मिल रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें