मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।

शिवपाल सिंह यादव समेत 4 मंत्री और बर्खास्त:

  • सीएम अखिलेश  ने अपने अधिकार का सबसे बड़ा प्रयोग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल समेत 4 लोगों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने इसके साथ ही 4 अन्य मंत्रियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
  • जिसमें शिवपाल समेत, नारद राय, ओम प्रकाश, और शादाब फातिमा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

सीएम ने राजभवन भेजा पत्र:

  • सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गयी है।
  • रविवार को सीएम अखिलेश ने मंत्रिमंडल से शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है।
  • जिसकी जानकारी के लिए सीएम ने राजभवन को पत्र लिख भेज दिया है।

अमर सिंह के करीबी मंत्रिमंडल में मंजूर नहीं:

  • शिवपाल सिंह यादव को बर्खास्त करने के बाद सीएम अखिलेश ने इसकी वजह अमर सिंह को बताया है।
  • जिसके तहत उन्होंने कहा कि, जो भी अमर सिंह के साथ रहेगा उसे मंत्रिमंडल में नहीं रखा जायेगा।
  • बैठक में संबोधन के दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि, उनकी सरकार बनेगी।
  • वहीँ मंत्रिमंडल से निष्कासन के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पर पहुँच चुके हैं।
  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि, गायत्री प्रजापति का पत्ता भी मंत्रिमंडल से काटा जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें