वैसे तो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्केंडेय काटजू हमेशा ही विवादित बयान देते रहते है परंतु इस बार तो उन्होंने देशवासियों को ही गोबर कह दिया है।

क्या है पूरा मामला :

  • हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्केंडेय काटजू का एक विवादित बयान सामने आया है।
  • जिसमे उन्होंने देश वासियों को कुछ नसीहतें दी है साथ ही उनको गोबर भी कह डाला है।
  • काटजू के अनुसार अब वोट और इलेक्शन का जमाना खत्म हो रहा है।
  • हर जगह भ्रष्टाचार और अन्याय है, अब क्रांति और बंदूक की जरूरत है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही हर देशवासी के हाथ में बंदूक होगी।
  • काटजू ने कहा कि बिना लड़ाई के कुछ नहीं होने वाला है।
  • उनके अनुसार चीन की क्रांति के दौरान जितनी जानें गई थीं, शायद उससे कहीं ज्यादा जानें इस क्रांति में जाएं।’
  • इस दौरान उन्‍होंने ये भी कहा कि देश की जनता के दिमाग में गोबर भरा है।
  • बाल ठाकरे के बाद अब राज ठाकरे गुंडागर्दी कर रहा है।
  • आपको बता दें कि काटजू शुक्रवार को IIT कानपुर के कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2016’ के टॉक शो में पहुंचे थे।
  • वे वहाँ स्टूडेंट्स से सीधा संवाद कर रहे थे जिसके दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया।
  • यहां उन्‍होंने देश के 50 फीसदी सांसदों को क्रिमिनल और 100 फीसदी सांसदों को भ्रष्ट बताया।
  • साथ ही देश की ज्‍यूडिशियल और एडमिनिस्‍ट्रेटिव सिस्‍टम को भी पूरी तरह से भ्रष्ट बताया।
  • काटजू ने कहा, ‘धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वाले नेता, गुंडे और गैंगस्टर हैं।

पकिस्तान की औकात दो कौड़ी की :

  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में भूख, गरीबी, रोजगार और विकास नेताओं को नहीं दिख रहा है।
  • काटजू ने आगे कहा, ‘भारत को पाकिस्तान से नहीं, बल्कि उसके पीछे खड़े सुपर पावर चाइना से युद्ध करना पड़ेगा।
  • उन्होंने कड़े शब्दों में पाकिस्तान की औकात दो कौड़ी की बता दी।
  • काटजू ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर भी अपना मत रखा।
  • उनके अनुसार किसी को धोखे से मारना सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है।
  • अब पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करना आसान नहीं है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि पॉलिटिशियन अपने फायदे के लिए सेना को बलि का बकरा बना रहे हैं।
  • काटजू बोले कि कश्मीर में अब कोई विकास नहीं होगा, बल्कि अब वहां हर एक नागरिक के हाथ में बंदूक होना जरूरी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें