उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, पार्टी द्वारा पारिवारिक घमासान को पार्टी के मंच से सुधारने के लिए सपा प्रमुख ने बैठक का आयोजन किया है, जिसमें सीएम ने रोते हुए अपना भाषण दिया। सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी का संबोधन किया।

अमर सिंह के समर्थन में शिवपाल:

  • अपने संबोधन के दौरान शिवपाल सिंह अमर सिंह के समर्थन में दिखें।
  • उन्होंने कहा कि, अमर सिंह ने पार्टी की मदद की, लेकिन पार्टी में मलाई चाटने वालों की संख्या बढ़ी है।
  • शिवपाल सिंह यादव ने सीधे बोलते हुए कहा कि, गरीबों के लिए काम करने वाले सपा में रहेंगे।
  • वहीँ शिवपाल सिंह ने ये भी कहा कि, मुख़्तार अंसारी को किसी ने ज्वाइन नहीं किया।
  • रामगोपाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, झूठे और मक्कार लोगों ने अफवाह फैलाई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लोहिया भवन में वो लोग थे, जिनके पास 10 वोट भी नहीं हैं।
  • रामगोपाल पर प्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा से मिले लोग नेताजी के पैरों की धूल भी नहीं हैं।

नारों से नहीं, खून और पसीने से बनी है पार्टी:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, नेताजी के खून और पसीने से पार्टी बनी है, नारों से नहीं।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, नारेबाजी करने वालों को पार्टी से बाहर करना पड़ेगा।
  • वहीँ शिवपाल सिंह ने कहा कि, नेताजी ने अजित सिंह से मिलने भेजा था।
  • अजित सिंह ने बात न करते तो राज्यसभा सीट फंसती।
  • अखिलेश से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री मैं जानता हूँ कि, पार्टी कैसे चलाना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें