जनअधिकार पार्टी ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी

  • रायबरेली – जनअधिकार पार्टी ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी |
  • विमल मौर्य लोकसभा में लड़ेंगे रायबरेली से चुनाव |
  • पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश के बाद हुई घोषणा।
कांग्रेज़ के गढ़ में सबसे पहले जन अधिकार पार्टी ने ठोंकी ताल

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जन अधिकार पार्टी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार कर ताल ठोक दी है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने विमल मौर्य को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की। आपको बता दे कि की बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी है।

पिछड़ा वर्ग देगा बड़ा सहयोग : जिलाध्यक्ष

मीडिया से रूबरू होकर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि पिछड़े वर्ग का कोई भी ध्यान नही देता रायबरेली में कभी भी पिछड़े वर्ग का कोई भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में चुनावी मैदान में नही उतारा गया जबकि सबसे ज्यादा वोट बैंक पिछड़े वर्ग का ही है। वही घोषित हुए लोकसभा प्रत्यशी की माने तो पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उनका बखूबी पालन करेंगे साथ उन्होंने बताया कि रायबरेली की जनता को हमेशा से गुमराह किया जाता रहा है अब उनके मैदान में आने से कुछ परिवर्तन जरूर होगा।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें