उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान जल्द ही बनाएगा दो कार्यवाहक अध्यक्ष

जैसे जैसे यूपी में चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों राजनैतिक पार्टियाँ चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपना अपना दम खम विखेरने में लगी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान जल्द ही दो कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने जा रहा है। एक पूर्वी यूपी और दूसरा पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष होगा। इन पदों के लिए पूर्वी यूपी में ब्राह्मण या क्षत्रिय और पश्चिमी यूपी में मुस्लिम, दलित या वैश्य नेताओं के नामों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। हाल ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया है।

  • प्रियंका को 41 जिलों और सिंधिया को 39 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने इसी तर्ज पर यूपी में दो कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति का सुझाव दिया है।
  • इस पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है।
  • सप्ताह भर के अंदर घोषणा होने की उम्मीद है।
कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने के लिए मुस्लिम, दलित और वैश्य नेताओं के नामों पर विचार

पश्चिमी जिलों का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने के लिए मुस्लिम, दलित और वैश्य नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है। इस दौड़ में सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और बरेली के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन का नाम आगे बताया जा रहा है। इमरान मसूद लोकसभा चुनाव-2014 में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, हालांकि वे जीत नहीं सके थे। दलित समुदाय का होने की वजह से पार्टी पीएल पुनिया पर भी दांव लगाने की सोच रही है। वहीं, 1989 से लगातार जीत रहे भाजपा सांसद संतोष गंगवार को वर्ष-2009 के लोकसभा चुनाव में हराकर वैश्य जाति के प्रवीन सिंह ऐरन भी अपना लोहा मनवा चुके हैं।

  • पूर्वी यूपी में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी और पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह का नाम आगे है।
  • पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में अगर कार्यवाहक अध्यक्ष ब्राह्मण बनाया जाता है
  • तो प्रदेश चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी किसी क्षत्रिय को दी जा सकती है।
  • चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष के तौर पर संजय सिंह और आरपीएन सिंह के नामों की भी चर्चा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें