• उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही (कांस्टेबल) के 41520 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिए कराई गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके लिए कुल 2,27,6184 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें पुरुष वर्ग में शामली के विनय मलिक और महिला वर्ग में बागपत की प्रिंसी ने टॉप किया है।
  • बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा, सदस्य सचिव दिपेश जुनेजा व सदस्य रेणुका मिश्रा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। बोर्ड ने पुरुष व महिला वर्ग में तीन-तीन टॉपरों का नाम भी जारी किया है। परीक्षा में पुरुष वर्ग में शामली के विनय मलिक पुत्र सतेन्द्र मलिक पहले, सहारनपुर के राहुल कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह दूसरे व जौनपुर के सौरभ कुमार सरोज पुत्र दिनेश सरोज तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह पुलिस में महिला सिपाहियों के पदों पर भर्ती की परीक्षा में बागपत की प्रिंसी पुत्री देशपाल सिंह पहले, इटावा की प्रीति पुत्री अजय कुमार दूसरे व बागपत की पलक सोलंकी पुत्री विनय कुमार सोलंकी तीसरे स्थान पर रहीं। बोर्ड के अनुसार कुल 41520 चयनित अभ्यर्थियों में से उत्तर प्रदेश के 40496, मध्य प्रदेश के 104, बिहार के 617, उत्तराखंड के 36, राजस्थान के 85, हरियाणा के 146, दिल्ली के 31, झारखंड के 4 व महाराष्ट्र के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।
  • यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -> http://uppbpb.gov.in/ पर अब  (आरक्षी नागरिक पुलिस एंव आरक्षी पीएसी के पद पर सीधी भर्ती -2018 का चयन परिणाम) नाम से रिजल्ट लिंक खुलने लगा है।
  • इस लिंक को क्लिक कर आप यह देख सकते हैं किस वर्ग से कितने उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। यानी यहां दिए गए लिंक को क्लिक करते ही आपको यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2018 का परिणाम का नोटिस में दिखेगा। यहां पर आपको यह सूचना भी  मिलेगी कि किस रोल नंबर का रिजल्ट किस सूची में है। हालांकि यूपी पुलिस की वेबसाइट uppbpb.gov.in अभी भी खुलनेे में दिक्कत कर रही है। कई बार ट्राई करने पर खुल रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें