लोकसभा चुनाव के समय कितने भी हाथ पैर हिला ले पर

गई इस बार बीजेपी की सरकार: मायावती

बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपा अब लोकसभा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन इनकी सरकार जाना तय है। चुनाव को देखते पहले बिहार के बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गंठबंधन उनका कमजोर नेतृत्व दर्शाता है। मायावती ने कहा कि बीजेपी की ग़रीब, मज़दूर, किसान, जनविरोधी नीति और अहंकारी रवैये से देश की जनता दु:खी व त्रस्त है।

देश की 130 करोड़ जनता अब किसी भी क़ीमत पर भाजपा सरकार को माफ नहीं करने वाली: मायावती

मायावती ने आज अपने ट्विटर संदेश में कहा कि देश की 130 करोड़ जनता अब किसी भी क़ीमत पर भाजपा सरकार को माफ करने वाली नहीं है। चुनाव में जनता इनका घमंड चूर-चूर कर देगी। अब भाजपा सरकार का जाना तय है।  तीन राज्यों में पूरी लाचारी में दंडवत होकर गठबंधन करना नेतृत्व की कमजोरी को उजागर करने वाला है।

  • वास्तव में बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा भयभीत है।
  • इसी कारण भाजपा को अब अपने गठबंधन के लियए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
  • इस सबके बावजूद भाजपा अब चुनाव में भाजपा की हार तय है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें