उत्तर प्रदेश में पल-पल बदलते सियासी समीकरणों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि मानी जाने वाली प्रियंका गांधी ने पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक में हिस्सा लिया। दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृतव में घंटे भर चली इस बैठक में प्रियंका ने यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की।

  • इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, शीला दीक्षित और संजय सिहं भी शामिल हुए।
  • कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने बताया कि पहली बार प्रियंका गांधी इस तरह की चुनावी बैठक का हिस्सा बनी हैं।
  • बैठक में राहुल की किसान यात्रा की सफलता और राहुल संदश यात्रा के प्रभाव पर चर्चा की गयी।
  • इस बैठक में नेताओं ने यात्राओं के स्थान पर ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया।
  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि यूपी चुनाव से पहले कुछ छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा की गयी।

प्रियंका की पहल पर बाहुबली विधायक की बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ

प्रियंका के प्रचार करने पर सस्पेंस बरकरारः

  • हालांकि इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो सका है कि प्रियंका गांधी यूपी में चुनाव प्रचार करेंगी या नहीं।
  • यह पूछे जाने पर कि क्या प्रियंका अमेठी और रायबरेली के बाहर भी चुनाव प्रचार करेंगी।
  • कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बेहतर होगा कि यह फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया जाए।
  • पिछले 27 सालों से प्रदेश की सत्ता से दूर चल रही कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से लगातर मांग उठ रही है कि प्रियंका यूपी में प्रचार के लिए आयें।

यूपी में प्रियंका की लोकप्रियता है, उन्हें प्रचार के लिए आना चाहिए -शीला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें