सपा गाजियाबाद से इसे इसे लड़ा सकती है लोकसभा 2019 का चुनाव

सपा-बसपा गठबंधन की गाजियाबाद लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी की झोली में जाने से दोनों दलों के कार्यकर्ता हैरान हैं। घोषणा के बाद सपा पदाधिकारी उत्साहित हैं। दूसरी ओर बसपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। बसपा नेता यहां सपा के मुकाबले अपने परंपरागत वोटर ज्यादा होने के कारण इस सीट का टिकट अपने हिस्से मानकर चल रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी और महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि गठबंधन धर्म निभाते हुए मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।  सपा की ओर से जिलाध्यक्ष और तीन बार के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, व्यापारी नेता राम किशोर अग्रवाल, अभिषेक गोयल और पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त आशु मलिक समेत कई नेता टिकट की रेस में हैं।

गाजियाबाद संसदीय सीट पिछले दो चुनाव से हो चुकी है हाई प्रोफाइल
  • गाजियाबाद संसदीय सीट पिछले दो चुनाव से हाई प्रोफाइल हो गई है।
  • सपा कार्यकर्ता यह सीट जीतकर इतिहास बदलने का दावा पार्टी आलाकमान से कर रहे थे।
  • 2009 में राजनाथ सिंह यहां से चुनाव जीते। पिछला चुनाव जीतकर वीके सिंह यहां से सांसद हैं।
  • वीके सिंह के खिलाफ सिने स्टार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी चुनाव लड़े थे,
  • मगर उनकी जमानत जब्त हो गई।
  • इस बार सपा और बसपा का गठबंधन होने से मुकाबला त्रिकोणीय बनता नजर आ रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें