उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में भी एक साथ गठबंधन में सपा बसपा लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

उत्तर प्रदेश की तरह सपा व बसपा गठबंधन अब उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में भी गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव। जिसका एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सयुंक्त रूप से प्रेस नोट जरी कर दिया।  कि वह अब यूपी की तरह उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में भी एक मिलकर लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी एक पायदान पर और आगे बढ़ी है।

  • दोनों पार्टियां कभी उत्तर प्रदेश का अंग रहे उत्तराखंड के साथ ही मध्य प्रदेश में भी साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।
  • बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में भी गठबंधन किया है।
  • इसके तहत वहां की पांच सीटों पर बंटवारा भी हो गया है।
  • वहां पर समाजवादी पार्टी एक सीट पर लड़ेगी जबकि बसपा चार लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी।
  • समाजवादी पार्टी यहां पौढ़ी गढवाल में अपना लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी।
उत्तराखंड में सपा गढ़वाल (पौड़ी) सीट पर तो बाकी की सीट पर बसपा लड़ेगी चुनाव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीटें तय करने के बाद सपा-बसपा ने मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में भी गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषण कर दी है। दोनों पार्टियों ने राज्यों की सीटों की भी घोषणा कर दी। वहीं, उत्तराखंड में सपा गढ़वाल (पौड़ी) सीट पर तो बाकी की सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी।

  • आपको बता दें कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए सपा-बसपा ने सीटों की घोषणा पहले ही कर दी है।
  • सपा 37 सीटों पर तो बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मध्य प्रदेश में सपा तीन सीटों पर जबकि बाकी अन्य पर बसपा लड़ेगी चुनाव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीटें तय करने के बाद सपा-बसपा ने मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में भी गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषण कर दी है। मध्य प्रदेश में सपा तीन सीटों बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो पर जबकि बसपा बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

  • मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी टीकमगढ़, बालाघाट व खुजराहो में अपने प्रत्याशी को उतारेगी।
  • उत्तर प्रदेश की 80 सीट में बसपा 38 तथा सपा 37 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने पर सहमत हैं।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी
[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें