बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा का साथ छोड़ अब थामा कांग्रेस का हाथ

जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है।  वैसे वैसे जिन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ व सदस्यों को उनकी पार्टी में सम्मान या सहयोग नही मिलता देख उन्होंने उस पार्टी का साथ छोड़ अन्य पार्टी को ज्वाइन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले ने कमल का साथ छोड़कर, कांग्रेस का हाथ थाम लिया लिया है। उन्होंने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

जानिए इस दौरान कौन कौन रहे मौजूद

इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र की सचिव प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के सचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। सावित्री बाई फुले बहराइच से भाजपा की सांसद हैं। उनके साथ राकेश सचान ने भी समाजवादी पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए।

  • फुले ने कहा कि बीजेपी की नीतियां दलित विरोधी हैं।
  • इसके चलते देश के पिछड़े, दलित व मुस्लिम लोगों ने भाजपा को हटाने का फैसला किया है।
  • उसे कांग्रेस ही रोक सकती है इसलिए मैंने कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है।
सामाज को बांटने का आरोप लगाते हुए सावित्री बाई फुले ने छोड़ा बीजेपी का साथ
  • पिछले साल दिसंबर में फुले ने सामाज को बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
  • साथ ही यह भी कहा था कि दलित सांसद होने की वजह से पार्टी में कभी उनकी बात नहीं सुनी गई।
  • वहीं राकेश सचान ने बताया कि समाजवादी पार्टी में उनकी अनदेखी होने लगी थी।
  • इस वजह से उन्होंने कांग्रस को चुना।
  • यह भी कहा कि जब तक सपा की कमान नेता जी के हाथों में थी
  • जमीनी लोगों का सम्मान होता था लेकिन उसके बाद सब कुछ बदल गया।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें