उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को लेकर अखिलेश समर्थकों का रवैया बदतर होता जा रहा है।

अखिलेश समर्थकों ने लगाये विवादित पोस्टर:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को लेकर शहर में विवादित पोस्टर लगाये गए हैं।
  • ये पोस्टर 5 कालिदास मार्ग सही राजधानी के अन्य इलाकों में लगाये गए हैं।
  • गौरतलब है कि, सपा में मचे विवाद के पीछे मुख्यमंत्री अखिलेश को अमर सिंह की साजिश लगती है।
  • इसी के तहत अखिलेश समर्थकों के बीच अमर सिंह कुछ ख़ास लोकप्रिय नहीं हैं।

पोस्टर में अमर सिंह को बताया गया ‘कुत्ता’:

  • अखिलेश समर्थकों द्वारा 5 कालिदास मार्ग पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को लेकर विवादित पोस्टर लगाये गए हैं।
  • जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को कुत्ता बताया गया है।
  • पोस्टर को अनिल यादव और विनीत कुमार कुशवाहा ने लगवाया है।
  • विवादित पोस्टर में अमर सिंह का चेहरा कुत्ते के चेहरे की जगह पर लगा है।
  • साथ ही उसमे लिखा है कि, मैं अमर सिंह हूँ और मैं घर तोड़ने में माहिर हूँ।
  • इसके साथ ही पोस्टर में अमर सिंह को भाजपा का दलाल और कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिलकर न्यूजीलैंड पीएम ने दिया NSG में सदस्यता पर समर्थन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें