प्रयागराज कुंभ तो समाप्त हो गया पर कुम्भ में डुबकी लगाने नहीं पहुंची प्रियंका

कांग्रेसियों की तरफ से दावा भी होने लगा था कि प्रियंका के आने से यूपी में विरोधियों खासकर भाजपा को कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत तेजी से करवट लेती दिख रही है। वहां पर 26 फरवरी को एयरस्ट्राइक के बाद से अब तक प्रियंका गांधी के कई कार्यक्रम रद होने के साथ स्थगित भी हो गए हैं।  कांग्रेस ने पुलवामा हमले के बाद प्रदेश के हर शहीद के घर जाकर वहां पर श्रद्धांजलि देने का एक विस्तृत कार्यक्रम भी बनाया था, लेकिन वह भी अब तक पटरी पर नहीं है।

  • प्रियंका गांधी की एंट्री को कांग्रेस के ‘ब्रह्मास्त्र’ की संज्ञा दी जा रही है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए बहन प्रियंका गांधी की सियासत में एंट्री करा दी।
  • कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी।
  • तो वहीं पश्चिम यूपी की बागडोर मध्य प्रदेश के बड़े सियासी चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में दी।
  • कांग्रेस से भी प्रियंका गांधी को राजनीति में सक्रिय करने के साथ मिशन उत्तर प्रदेश पर लगाया था,
  • लेकिन बीते एक हफ्ते से उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं हो पाया।
26 फरवरी को एयरस्ट्राइक के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के कई कार्यक्रम रद होने के साथ हो गए स्थगित

प्रियंका गांधी वाड्रा का पुलवामा हमले में शहीद हर जवान के परिवार के लोगों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन वह सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो शहरों तक सिमट गया। इसके साथ ही वह प्रयागराज कुंभ में भी डुबकी लगाने नहीं जा सकीं, जबकि आज उसका भी समापन हो गया। 26 फरवरी को एयरस्ट्राइक के बाद से अब तक प्रियंका गांधी वाड्रा के कई कार्यक्रम रद होने के साथ स्थगित हो गए हैं।

  • इसके बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो और लगातार तीन दिन तक बैठक से लगने लगा था।
  • कि कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में लाइन पर है।
  • जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक से न सिर्फ आतंकी भय में हैं।
  • बल्कि यूपी में सियासी दलों की भी धार कमजोर पड़ गई है।
एयर स्ट्राइक के बाद अब लय पर नहीं पूरा प्रोग्राम

कांग्रेस ने पुलवामा हमले के बाद शहीदों के घर श्रद्धांजलि देने का विस्तृत कार्यक्रम भी बनाया था, राहुल के साथ प्रियंका पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ शहीद परिवारों के घर हो भी आए थे, लेकिन इस बार एयर स्ट्राइक के बाद पूरा प्रोग्राम अब लय पर नहीं है। कांग्रेस की तरफ से कई बार यह कहा गया कि प्रयागराज कुंभ में प्रियंका गांधी गंगा स्नान करने जाएंगी।

प्रयागराज में ही वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर के नेताओं के साथ बैठक भी करने वाली थीं।

  • प्रयागराज कुंभ समाप्त हो गया, प्रियंका नहीं गईं।
  • इसी तरह उनके वाराणसी जाने की भी खबरें थीं।
  • लेकिन वह भी अब तक नहीं हुआ है।
  • इसके साथ ही उनका ट्विटर अकाउंट भी बना है।
  • लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें