गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम, कांग्रेस किसी

तरह का पैदा ना करे कन्फ़्यूज़न: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जब से कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद के गठबंधन को लेकर दो के बदले सात सीटें देने की घोषणा की है तब से यूपी में ट्विट्टर के माध्यम जंग शुरू हो गई है। जिसमे अब बसपा सुप्रीमो के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। जिसमे उन्होंने कांग्रेस को सीटें देने के ममले में कहा कि गठबंधन अकेले यूपी में भाजपा को चुनौती देने के लिए तैयार तैयार है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर बयान जारी कर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने के लिए सक्षम है।

  • कांग्रेस पाटी किसी तरह का कन्फ्यूजन न पैदा करें।
  • इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
  • मायावती ने कहा कि कांग्रेस भ्रम न फैलाएं।
  • हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है।
  • हम बीजेपी से लड़ने में सक्षम हैं।
  • मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए।
  • साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं।

कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े: मायावती

मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े।  मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।

  • कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े।
  • अर्थात् हमारा यहां बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है।
  • कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए।

कांग्रेस भ्रम न फैलाएं, हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं: मायावती

जहाँ लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही यूपी में सियासत गर्म होती जा रही है। वही गठबंधन ने कांग्रेस के गठबंधन न आने पर भी उनके लिए छोड़ी दो सीटें। वही जबाव ने देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस कांफ्रेस में गठबंधन के लिए सात सीटों को छोड़ने का एलान किया था। उसी पर आज बसपा प्रमुख मायावती ने पलटवार करते हुए  कांग्रेस पर हमला बोला है।

  • मायावती ने कहा कि कांग्रेस भ्रम न फैलाएं।
  • हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है।
  • हम बीजेपी से लड़ने में सक्षम हैं।
  • मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए।
  • साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं।
  • मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े।
यूपी  समेत पूरे देश में कांग्रेस से हमारा किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन नही: मायावती

मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है।

  • हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।
  • कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े।
  • अर्थात् हमारा यहां बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें