जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर ईमानदारी व पारदर्षिता से -डीएम

मेरठ। जिलाधिकारी के बालाजी ने कलेक्ट्रेट पहॅुच कर कर्मचारियों से भेंट की। जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होने एमडीए पहॅुच कर उपाध्यक्ष एमडीए का पदभार अतिरिक्त चार्ज के रूप में ग्रहण किया। उन्होने आयुक्त मेरठ मंडल से षिष्टाचार भेंट की।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर पूरी पारदर्षिता व समयबद्ध ढ़ग से किया जायेगा। उन्होने कर्मचारियों से कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्षिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

मेरठ जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की अधिकारियों व कर्मचारियों से भेंट

जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व विभिन्न विभागीय अधिकारियों से भेंट की। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से अपना कार्य करें व जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिष्चित कराये। जिलाधिकारी ने आयुक्त मेरठ मंडल से षिष्टाचार भेंट की। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

डीएम ने उपाध्यक्ष एमडीए का अतिरिक्त चार्ज किया ग्रहण।

नवनियुक्त मेरठ जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष एमडीए का अतिरिक्त चार्ज आज ग्रहण किया। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर पूरी पारदर्षिता व ईमानदारी के साथ होना चाहिए। उन्होने कहा कि नये प्रोजेक्टो पर जोर दिया जायेगा तथा अवैध निर्माणों पर भी नियमानुसार कार्यवाही हो यह सुनिष्चित किया जायेगा। उन्होने कहा कि विकास कार्यों से सरकार की छवि बनती है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें