सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के नेता राजनाथ यादव और उनके बेटों की दबंगई का मामला सामने आया है। कानपुर में रहने वाली 11वीं की छात्रा का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता राजनाथ यादव के छोटे बेटे ने सबके सामने उससे छेड़खानी की। समाजवादी पार्टी के नेता राजनाथ यादव का बेटा इसके बाद अपने साथि‍यों के साथ स्कूल पहुंचा और पीडिता को धमकी देने लगा। उसने छात्रा से कहा कि उत्तर प्रदेश में ”मेरी सरकार है। उसने छात्रा से कहा कि ज्यादा बोलेगी तो जान से मरवा दूंगा।

Samajwadi Party leader Rajnath yadav
Samajwadi Party leader Rajnath yadav
  • अनीता (बदले हुए नाम) गोविंदनगर इलाके में रहने वाले कालिका प्रसाद की बेटी है।
  • अनीता (बदले हुए नाम) विद्या मंदिर में 11वीं कक्षा की स्टूडेंट है।
  • विद्या मंदिर में ही सपा नेता राजनाथ यादव का बेटा ब्रज किशोर भी 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
  • समाजवादी पार्टी के नेता राजनाथ यादव गोविंदनगर विधानसभा के सचिव हैं।
Victim
Victim
  • शुक्रवार को स्‍कूल में बच्चे को बचाते समय एक कंकड़ गलती से ब्रज किशोर को लग गया।
  • ब्रज किशोर ने अनीता (बदले हुए नाम) से गाली-गलौज शुरू कर दी।
  • गली गलौज का विरोध करने पर ब्रज ने अनीता (बदले हुए नाम) को सबके सामने पीटा
  • ब्रज किशोर ने अनीता (बदले हुए नाम) के कपड़े फाड़े और उसके साथ छेड़छाड़ की।
  • इतना ही नहीं टीचरों ने भी ब्रज का साथ देते हुए अनीता की ही पिटाई कर दी
  • ब्रज किशोर ने अनीता (बदले हुए नाम) से कहा, ज्यादा बोलेगी तो मरवा दूंगा
  • मामले की सूचना मिलते ही सपा नेता राजनाथ यादव कई नेताओं के साथ स्कूल पहुंचे।
  • सपा नेता राजनाथ यादव ने अनीता (बदले हुए नाम) को धमकाया
Inspector application
Inspector application
  • सपा नेता राजनाथ यादव ने कहा कि मैं यादव हूं, मेरी सरकार है।
  • ब्रज किशोर के भाई ने कहा, ज्यादा बोलोगी तो जान से मरवा दूंगा।
  • पीड़िता अनीता (बदले हुए नाम) की बड़ी बहन का कहना है, हम गरीब जरूर हैं।
  • बड़ी बहन ने कहा की हमारी भी इज्जत है।
  • अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो क्या अनीता (बदले हुए नाम) जिंदा रहेगी?
  • गोविंदनगर के इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक, मारपीट का मामला सामने आया है।
  • अनीता (बदले हुए नाम) के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
  • जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज के समय का सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर आप की पार्टी की सरकार है तो क्या आप हर जगह  अपनी ही मनमानी करेंगे? क्या आप किसी की भी इज्जत के साथ खेलेंगे ? अब देखना ये है कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक गरीब की बेटी के साथ इन्साफ करेंगे या अपने पार्टी के दबंग नेता के बेटे को बचाते हैं?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें