चलने लगी लू जैसी हवा,गेंहू की फसल के गिरने की आशंका

-बसंत के बाद पेड़ों पर हो गया पतझड़
-मौसम ने बदली करवट आने लगे गर्मी के दिन
-तेज हवाओं की वजह से गिर सकती है गेंहू की फसल
-तैयार खड़ी है गेंहू की फसल,पानी लगे खेतों में हो सकता है नुकसान

हरदोई में मौसम बदलना शुरू हो गया है।गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही तेज हवाओं का भी चलना शुरु हो गया है।मंगलवार को लू के चलने की आहट शुरू हो गयी।तेज रफ्तार से चल रही हवाओं से किसान परेशान हो गए है।दरअसल इस समय खेतों में गेंहू की फसल तैयार हो गयी है और जिन खेतों में पानी लगा है उनकी फसल हवा के कारण गिर सकती है।अगर फसल गिरी तो गेंहू की पैदावार को प्रभावित करेगी।बसंत के बाद पतझड़ हो गया और अब लू जैसी हवाओं से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें