मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी और अपने विकास कार्यों को लेकर विकास रथ यात्रा की शुरुआत की थी, जिसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश 5 करोड़ का रथ मंगवाया था।

5 करोड़ का रथ 5 किलोमीटर भी नहीं चला:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है।
  • जिसके तहत समाजवादी पार्टी द्वारा विकास रथ की शुरुआत की गयी।
  • समाजवादी विकास रथयात्रा के लिए पार्टी द्वारा मर्सिडीज कंपनी की बस मंगवाई गयी थी।
  • बस की कुल कीमत 5 करोड़ रुपये है।
  • लेकिन दुर्भाग्यवश 5 करोड़ की बस ने 5 किलोमीटर चले बिना ही अपना दम तोड़ दिया।
  • सीएम का काफिला लोहिया पथ पहुंचा ही था कि, बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी।
  • हालाँकि, बस को बनाने के प्रयास किये गए लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हुआ।

सेल्फी पॉइंट बनी ख़राब बस:

  • मुख्यमंत्री की विकास रथयात्रा का रथ लोहिया पर पथ जो अटका तो दोबारा शुरू नहीं हो पाया।
  • काफी देर तक कर्मचारी बस को शुरू करने का प्रयत्न करते रहे लेकिन सभी प्रयास विफल साबित हुए।
  • गौरतलब है कि, बस का इंटीरियर दिलीप छाबड़ा ने की है।
  • जिसके बाद राजधानी लखनऊ की जनता का बीच मर्सिडीज की 5 करोड़ की बस लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट बन गया।
  • लोग महँगी और ख़राब बस के आगे सेल्फी लेते दिखाई दिया।

क्रेन की 3 बार की कोशिशें नाकाम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश के रथ के ख़राब होने के बाद क्रेन को हटाने की काफी कोशिशें की गयी।
  • बस को हटाने के लिए क्रेन की मदद भी काम नहीं आई।
  • ख़राब पड़ी बस को हटाने की 3 कोशिशें नाकाम रहीं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें