केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मुख्तार अब्बास नकवी राष्ट्रीय एकता सप्ताह समारोह के तहत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रामपुर पहुचें। रामपुर जिले में एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसको नकवी ने झण्डा दिखाकर रवाना किया। यहां मंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को परपंच और पाखण्ड का पासवर्ड बताते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी और ऐसे लोग हैं जो राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में भी राजनीति करते हैं।

  • इन लोंगो न पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया और अब सिमी आतंकवादियों के एनकाउंटर पर बवाल काट रहें हैं।
  • इन लोगों ने पहले पर सुनियोजित ढंग से OROP पर भ्रम पैदा किया।
  • इनके द्वारा जवानों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
  • नकवी ने कहा कि ऐसी सस्ती सियासत करने वालों का जनता सूपड़ा साफ कर देगी।
  • सपा में विवाद और महागठबंधन के सवाल पर कहा कि पहले भी सत्ता के लिए एकजुट दिखता था।
  • नकवी ने उन्हें महसूस होता है कि उप्र में भाजपा ही मजबूत विकल्प है।

[ultimate_gallery id=”27143″]

कैराना से पलायन की घटना एक कड़वा सच- नकवी!

हिन्दुस्तान को समझने के लिए राहुल को अध्यन की जरूरतः

  • राहुल गांधी के बयान की यह मोदी जी का नया हिन्दुस्तान है।
  • इस पर नकवी ने कहा कि राहुल को अपने समय के हिन्दुस्तान को समझने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है।
  • मनमोहन सिंह जी के घर से निकलकर मम्मी जी के घर तक पदयात्रा कर लें।
  • उन्हें उनके समय के हिन्दुस्तान का पूरा इतिहास और भूगोल समझ आ जायेगी।
  • पता लग जायेगा कि उनके समय में लोकतंत्र की किस तरह हत्या हुई।
  • केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज का हिन्दुस्तान जागरूक और तरक्कीशुदा हिन्दुस्तान है।
  • इसे समझने के लिए राहुल को अध्यन करने की जरूरत है।

राज्यसभा में उठा बुलंदशहर गैंगरेप का मामला, निशाने पर सरकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें