उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावो के पहले ही बिहार की तर्ज पर महागठबंधन की तैयारियों की चर्चा जोरो पर है। खबरे तो है कि इस महागठबंधन में कांग्रेस, सपा के साथ ही जेडी (यू), आरजेडी सहित कई अन्य छोटी पार्टियां शामिल होंगी। अगर ऐसा हुआ तो यह यूपी की सत्ता में दुबारा आने का सपना देख रही भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। मगर भाजपा का कहना है कि इस महागठबंधन का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उसने इससे निपनते के लिए अपना प्लान बना लिया है।

परिवर्तन यात्रा से विरोधियो को जवाब देगी भाजपा :

  • उत्तर प्रदेश में महागठबंधन होने की चर्चा शुरू होते ही भाजपा द्वारा इसका तोड़ निकाल लिया गया है।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता अब बदलाव का फैसला कर चुकी है।
  • केंद्र के बाद अब यूपी की जनता प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार देखना चाहती है।
  • बीते दिनों हुए कई सर्वे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता देख कर सभी राजनीतिक दल डर गए हैं।
  • इसी कारण वे आपस में मिलकर महागठबंधन कर भाजपा को रोकना चाहते है।

यह भी पढ़े : अब बीएसपी के इस दिग्गज नेता को मायावती ने किया बर्खास्त!

  • सहारनपुर से शुरू इस परिवर्तन यात्रा से भाजपा यूपी में बढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार, लोगों की जरूरतों के मुद्दे को उठाएगी।
  • साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास का एजेंडा लोगों के सामने पेश करेगी।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह दावा किया कि परिवर्तन यात्राओं के जरिए पार्टी 17 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।
  • इस पूरी यात्रा के दौरान एक राष्ट्रीय नेता, प्रादेशिक नेता और सांसद रथ पर मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : सपा के रजत जयंती समारोह में पहुंचे सीएम अखिलेश का हुआ जोरदार स्वागत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें