अमित शाह रविवार को बुंदेलखंड के झाँसी से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी मौजूद रहेंगे। बुंदेलखंड में यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी उमा भारती और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को सौंपी गई है। इससे पहले शाह ने शनिवार को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी।

  • अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना हुए।
  • शाह सुबह 11 बजे दतिया पहुंच चुके हैं।
  • इसके साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दतिया पहुंचे है।
  • तीनों नेता यहां से सड़क मार्ग होते हुए झांसी के प्रदर्शनी मैदान पहुंचेगे।
  • यहां अमित शाह झांसी के प्रदर्शनी मैदान में यात्रा को रही झंडी दिखाएंगे।
  • मालूम हो कि दोपहर करीब 3.30 बजे परिवर्तन यात्रा बबीना पहुंचेगी।
  • यहां से यात्रा ललितपुर के लिए रवाना होगी।

एक लाख लोगों के जुटने का दावाः

  • झांसी के प्रदर्शनी मैदान में 100 लोगों के बैठने के लिए 12 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है।
  • अमित शाह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • बताया जा रहा है कि सभा में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी।
  • परिवर्तन यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
  • परिवर्तन यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
  • इस दौरान दो एसपी, 7 सीओ, 19 एसओ, 90 दारोगा, 440 सिपाही मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें