बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण बुधवार को बलिया से शुरू हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखानी थी लेकिन वह बलिया नहीं पहुंच सके। इसके बाद राजनाथ सिंह ने चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी और सांसद ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, मनोज सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहें।

  • इससे पहले बीजेपी की तीन परिवर्तन यात्राएं सहारनपुर, झांसी ओर सोनभद्र से अलग-अलग विधानसभाओं के लिए रवाना हो चुकी हैं।
  • भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं का समापन 24 दिसंबर को लखनऊ में होगा।
  • 24 दिसंबर को चारों यात्राओं के लखनऊ पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में सभा को संबोधित करेंगे।
  • इससे पहले यह 17000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
  • ये यात्राएं 50 दिनों में 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी।

कल का दिन ऐतिहासि था-राजनाथः

  • परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखाने से पहले केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि कल का दिल भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन था।
  • इससे पहले पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में देश से भष्ट्राचार हटाने की बात कही थी।
  • राजनाथ सिंह ने बताया कि 500,1000 के नोटों को बन्द का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया था।
  • सरकार के इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में देश का आर्थिक विकास होगा।
  • पड़ोसी राष्ट्र जाली नोटों के जरिये आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहें थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें