उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आईजी ए. सतीश गणेश ने फैजाबाद ने तैनात एक सिपाही की समस्या का तत्काल निदान करते हुए मिसाल पेश की है।

पूरा मामला:

  • गुरुवार 10 नवम्बर को फैजाबाद में तैनात आरक्षी हिमांशु भारती निषाद ने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर आईजी जोन लखनऊ को मैसेज भेजा।
  • मैसेज में याची ने पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश से उसका स्थानांतरण फैजाबाद से लखनऊ के हाई कोर्ट में तैनाती की बात कही।
  • याची ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के चलते आईजी ज़ोन लखनऊ से व्हाट्सएप्प पर अपने स्थानांतरण की प्रार्थना की थी।
  • आईजी ए. सतीश गणेश ने भी आरक्षी को निराश नहीं किया।

letter

6 घंटे के कम समय में सौंपे स्थानांतरण के आदेश:

  • हिमांशु ने दोपहर करीब 2.00 बजे व्हाट्सएप्प ग्रुप अपने स्थानांतरण के लिए आईजी सतीश गणेश से दरख्वास्त की थी।
  • जिसके बाद आईजी लखनऊ ने मात्र 6 घंटे के भीतर ही रात 8.00 बजे आरक्षी को व्हाट्सएप्प पर उसके स्थानांतरण के आदेश सौंप दिए।
  • जिसके बाद आरक्षी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
  • वहीँ आईजी लखनऊ ने जो किया है, शायद ही उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में ऐसा हुआ हो।

letter

आरक्षी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं:

  • आरक्षी हिमांशु भारती निषाद की ख़ुशी का ठिकाना उस वक़्त नहीं रहा, जब आईजी लखनऊ ने उसकी प्रार्थना को इतने कम समय में सुन लिया।
  • व्यक्तिगत कारणों से परेशान आरक्षी ने आईजी ए.सतीश गणेश से स्थानांतरण की गुहार लगायी थी।
  • आईजी ज़ोन लखनऊ ने मात्र 6 घंटे के भीतर ही आरक्षी की समस्या पर गौर करते हुए उसका निदान कर दिया।
  • लखनऊ आईजी ज़ोन द्वारा किया गया यह काम अपने आप में एक मिसाल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें